अक्सर पूछे जानेवाले प्रश्न |
|
1. युवा सेवा संघ का लक्ष्य क्या है ? समाज के लिए इसके क्या फायदे हैं ?
उत्तर: पिछले कई वर्षों से लाखों युवानों ने पूज्य बापूजी के सम्पर्क में आकर अपने जीवन में आश्चर्यजनक उन्नति की है और आज भी कर रहे हैं। जीवन में उत्तम संग, सत्साहित्य का अध्ययन, निष्काम कर्मयोग तथा महापुरुषों का मार्गदर्शन हो तो हमारे लिए अपना लक्ष्य प्राप्त करना आसान हो जाता है। आज के कम्प्यूटर एवं विज्ञान युग में दौड़भाग का स्पर्धात्मक जीवन जीनेवाले युवकों को ये चारों चीजें इकट्ठी प्राप्त होना बड़ा ही दुर्लभ संयोग है । 'युवा सेवा संघ' के माध्यम से युवाओं के लिये ये दुर्लभ संयोग सुलभ कराने हेतु तथा उनके सुखी, स्वस्थ व उन्नत जीवन के लिए हम प्रयत्नरत हैं।
अगर आप पूछते हैं कि समाज के लिए इसके क्या फायदे हैं ? तो सभी जानते हैं कि किसी भी देश की मजबूती और उन्नति उसकी युवा पीढ़ी पर ही निर्भर करती है। देश के युवा अगर सच्चरित्रवान्, उच्च विचार व आचार वाले हों तो देश भी वैसा ही होता है। और देश के युवा अगर मॉडर्नायजेशन के नाम पे फैशनबाजी, फ्री सेक्स, नास्तिकवाद की तरफ मुड़ेंगे तो क्या हाल होगा ? समझदार खुद ही सोच सकते हैं।
2. युवा सेवा संघ से जड़ने पर मुझे क्या फायदे होंगे ?
उत्तर: मनुष्य एक सामाजिक प्राणि है। उसे अपनी इच्छाओं, उद्देश्यों को पूरा करने के लिए समाज पर निर्भर रहना पड़ता है। यदि आप कभी किसी राजनैतिक/सामाजिक संगठन से जुड़े हों तो आप समझ सकते हैं कि संघ के साथ जुड़ने पर अपनी व्यक्तिगत इच्छाओं, उद्देश्यों को पूरा करना कितना आसान हो जाता है और साथ ही समाज की सेवा का लाभ भी
|
|